GATE Admit Card 2026: गेट एडमिट कार्ड कल नहीं होगा जारी, आईआईटी गुवाहाटी ने दी जानकारी, नई डेट्स जल्द
Santosh Kumar | January 1, 2026 | 10:29 PM IST | 2 mins read
गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक ज़रूरी अपडेट जारी किया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने साफ किया है कि गेट 2026 का एडमिट कार्ड कल जारी नहीं किया जाएगा। यह जानकारी गेट 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध है। आईआईटी गेट एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है।
गेट 2026 इन्फॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार, एग्जाम का एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी होना था, लेकिन अब, ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, गेट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख आईआईटी गुवाहाटी जल्द ही घोषित करेगा।
एडमिट कार्ड में परीक्षा डेट, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य जरूरी निर्देश जैसी जानकारी होगी। गेट 2026 ब्रांच-वाइज परीक्षा की डेट्स और शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें सब्जेक्ट्स को अलग-अलग स्लॉट्स में बांटा है।
GATE Admit Card 2026: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डिटेल्स
गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में होगी। गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
आईआईटी गेट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सभी विवरण जैसे नाम, फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा केंद्र की जानकारी सत्यापित करनी चाहिए। यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत आयोजक संस्थान से संपर्क करना चाहिए।
GATE 2026 Admit Card: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
एग्जाम के दिन, कैंडिडेट्स को अपने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2026 की हार्ड कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा।
गेट भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जो एमटेक, पीएचडी और पीएसयू भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस वर्ष 30 टेस्ट पेपर्स होंगे, और स्कोर तीन वर्ष तक वैध रहेगा। उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल