GATE 2025 : गेट पंजीकरण की लास्ट डेट विलंब शुल्क के साथ 11 अक्टूबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | October 8, 2024 | 11:31 AM IST | 1 min read
GATE 2025 के लिए नियमित आवेदन शुल्क महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित लोगों के लिए 900 रुपये और अन्य आवेदकों के लिए 1,800 रुपये थी।
नई दिल्ली : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ 11 अक्टूबर तक आगे बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे विलंब शुल्क के साथ अपना फॉर्म गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
GATE 2025 के लिए नियमित आवेदन विंडो 3 अक्टूबर को बंद हो गई थी, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर तक थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
गेट 2025 के लि
ए
विस्तारित अवधि के दौरान आवेदन शुल्क एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए 1,400 रुपये है। अन्य सभी के लिए शुल्क 2,300 रुपये होगा।
GATE 2025: शैक्षणिक योग्यता
GATE 2025 के लिए आवेदन करने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में डिग्री है। जो उम्मीदवार वर्तमान में अपने स्नातक कार्यक्रमों में तीसरे वर्ष या उससे ऊपर हैं वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
एमओई, एआईसीटीई, यूजीसी या यूपीएससी द्वारा अनुमोदित व्यावसायिक प्रमाणपत्र जो बीई/बीटेक/बीआर्क/बीप्लानिंग डिग्री के समकक्ष हैं, उन्हें भी मान्य किया जाएगा।
GATE 2025: परीक्षा तिथि
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सभी दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर-वाइज शेड्यूल और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।
GATE 2025: आवेदन के लिए दस्तावेज
- उम्मीदवार की तस्वीर
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- एससी/एसटी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- डिस्लेक्सिया प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
- फोटो पहचान दस्तावेज (आधार, पासपोर्ट, पैन, मतदाता पहचान पत्र, या ड्राइवर का लाइसेंस)।
अगली खबर
]UPSSSC Stenographer Result 2024: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी; कट-ऑफ अंक जानें
नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने व परीक्षा तिथि के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल