Santosh Kumar | March 23, 2024 | 06:16 PM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। संस्थान द्वारा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम पहले ही जारी कर दिया गया है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2024) परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि संस्थान गेट परीक्षा परिणाम 2024 पहले ही जारी कर चुका है।
गेट परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोर कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा जिनका अंक उस परीक्षा के एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कट-ऑफ से अधिक है।
IISc ने गेट परीक्षा परिणाम 16 मार्च को जारी किया था। GATE Result 2024 संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, उम्मीदवार पोर्टल पर गेट ऑल इंडिया रैंक और कटऑफ अंक भी देख सकते हैं।
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 19 फरवरी को प्रकाशित की गई थी और आपत्ति विंडो 22 से 25 फरवरी के बीच खुली थी। बता दें कि इस साल, IISc ने 30 पेपरों के लिए GATE 2024 परीक्षा आयोजित की थी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GATE 2024 Scorecard डाउनलोड कर सकते हैं-
आपको बता दें कि एक अच्छा GATE स्कोर आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी और कई अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश पाने में सहायक होता है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को विशेष संस्थान कि गेट कटऑफ मानदंडों को पूरा करना होगा।