बिना विलंब शुल्क के GATE 2024 पंजीकरण 12 अक्टूबर तक बढ़ाया गया
Alok Mishra | October 7, 2023 | 11:01 AM IST | 1 min read
GATE 2024: इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट,gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। बिना विलंब शुल्क के GATE 2024 पंजीकरण की अंतिम तारीख अब 12 अक्टूबर, 2023 है।
गेट 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 12 अक्टूबर के बाद 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। लेट फीस के साथ 20 अक्टूबर तक गेट आवेदन किए जा सकेंगे।
गेट 2024 परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित होने वाली है। शेड्यूल के अनुसार, GATE 2024 के एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे।
GATE 2024: रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- GATE 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक GATE 2024 वेबसाइट,gate2024.isc.ac.in पर जाएं
- मुखपृष्ठ पर, "लॉगिन" लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
- नए पंजीकरण के लिए "Register here" चुनें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र पर आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भुगतान करें
- इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमित अवधि के दौरान 1,800 रुपये और विस्तारित अवधि के दौरान 2,300 रुपये का भुगतान करना होगा। नियमित अवधि के दौरान एससी, एसजी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये है। विस्तारित अवधि के दौरान, इन श्रेणियों के लिए शुल्क 1,400 रुपये है। छात्र पंजीकरण शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ईएमआई, वॉलेट या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। ट्विटर पर एक पोस्ट के अनुसार, लगभग 78 प्रतिशत उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए यूपीआई का उपयोग किया।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल