GAT B and BET 2025 Result: एनटीए ने जीएटी-बी और बीईटी रिजल्ट exams.nta.ac.in पर किया जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 5, 2025 | 08:16 PM IST | 1 min read
एनटीए जीएटी बी 2025 रिजल्ट और एनटीए बीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 5 जून को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी 2025 (GAT-B 2025) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 (BET 2025) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर जीएटी-बी और बीईटी 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
एनटीए जीएटी बी 2025 रिजल्ट और एनटीए बीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। जीएटी-बी 2025 परीक्षा 20 अप्रैल को तथा बीईटी 2025 परीक्षा 13 मई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई गई थी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जीएटी बी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर 26 से 28 अप्रैल तक और बीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर 20 से 22 मई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जीएटी बी रिजल्ट 2025 और बीईटी रिजल्ट 2025 जारी किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी 2025 के लिए कुल 10,417 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 8,891 कैंडिडेट परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं, बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 में उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 13,272 थी, जबकि17,932 ने रजिस्ट्रेशन किया था।
GAT B and BET 2025 Result Link: डायरेक्ट लिंक
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी 2025 रिजल्ट और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां जांच सकते हैं:
- जीएटी बी रिजल्ट 2025 - dbt2025.ntaonline.in
- बीईटी रिजल्ट 2025 - dbtbet2025.ntaonline.in
GAT B 2025 and BET 2025 Scorecard: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/DBT/ पर विजिट करें।
- लेटेस्ट न्यूज में जीएटी-बी या बीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जीएटी बी स्कोरकार्ड और बीईटी स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CUET Exam 2025: सीयूईटी में 6 मिनट देरी से पहुंचने वाली छात्रा को दिल्ली एचसी से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने वाले एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ छात्रा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल