Trusted Source Image

Federal Bank Associate Officer Vacancy 2026: फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | March 3, 2026 | 02:58 PM IST | 1 min read

फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर (सेल्स) के लिए एनुअल कॉस्ट टू कंपनी (सीटीसी) 4.64 लाख रुपये से 6.70 लाख रुपये के बीच है। इस पद में एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि शामिल है।

फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन, एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन, एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 4 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट federal.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Federal Bank Associate Officer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं/डिप्लोमा और स्नातक में न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ होनी चाहिए। मौजूदा वर्ष 2026 में स्नातक होने वाले अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते उन्होंने पिछले सेमेस्टर अपेक्षित अंकों के साथ उत्तीर्ण किए हों।

Federal Bank Associate Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य
500 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
125 रुपये

Also read UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, लास्ट ईयर के ट्रेंड्स जानें

Federal Bank AO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

फेडरल बैंक एसोसिएट ऑफिसर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन, एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू होंगे। ग्रुप डिस्कशन माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। किसी भी चयन राउंड के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक/रेटिंग गोपनीय रहेंगे और किसी को भी, यहां तक कि उम्मीदवारों को भी किसी भी समय प्रकट नहीं किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications