सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये प्रति मॉड्यूल है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सभी चरणों के लिए 250 रुपये विलंब शुल्क के रूप में जमा करना होगा।