CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से हाल टिकट जांच सकते हैं।
नीट यूजी 2026 अंकन प्रणाली के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा केंद्र जाना होगा। हॉल टिकट केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा और डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
एनटीए 2026 के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी उत्तर बॉल पॉइंट पेन से लिखने होंगे। परीक्षा हॉल में बॉल पॉइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को नीट ओएमआर शीट पर परीक्षा पुस्तिका कोड अंकित करना होगा; ऐसा न करने पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
जेईई सत्र 2 की परीक्षाएं उन उम्मीदवारों को एक और मौका देती हैं जो या तो जनवरी में परीक्षा देने से चूक गए थे या अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, ताकि वे अपने जेईई मेन 2026 के स्कोर में सुधार कर सकें।