पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं की जुलाई 2026 सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 708 पदों के लिए आयोजित वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट जून 2026 का स्कोर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए जारी होने की तारीख से अगले तीन साल तक मान्य रहेगा, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चररशिप के पद के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह स्कोर जीवन भर मान्य रहेगा।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) को साल में दो बार के बजाय तीन बार आयोजित करने का फैसला किया है।
बोर्ड ने आवेदन खत्म होने से पहले सभी छात्रों के अपार आईडी दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों ने कहा है कि जिन छात्रों के पास अपार आईडी नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन करने या परीक्षाओं के लिए आवेदन करने से नहीं रोका जाएगा।
वेबसाइट पर दिए गए एक मैसेज से पता चलता है कि गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा। आईआईटी मद्रास के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, जल्द ही नई शुरुआती तारीख का ऐलान किया जाएगा।