बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की समय-सीमा आज खत्म होने वाली थी, लेकिन अब इसे 17 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2026 कर दिया गया है।
केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने प्राइमरी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 6 महीने का NIOS सर्टिफिकेट ब्रिज कोर्स शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे लॉन्च किया है।
एम्स आईएनआई सीईटी पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 1 नवंबर को भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
एनएमएमएस उत्तर प्रदेश परीक्षा कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्रों के लिए है। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे- मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)। एनएमएमएस यूपी परीक्षा 2026-27 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्रवृत्ति के पात्र होंगे।
आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के आवेदन का स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसकी मदद से देख सकते हैं कि उनका आवेदन फॉर्म स्वीकार हुआ है या रद्द कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के तहत विभिन्न विभागों के पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन एवं इंटरव्यू शेड्यूल को स्थगित कर दिया है।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा 22-24 जनवरी और 28-30 जनवरी, 2027 के बीच आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। 31 जनवरी को बफर तारीख के तौर पर तय किया गया है।