एनईपी 2020 के तहत सीबीएसई ने दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कीं; इनमें से पहली परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च के बीच हुई, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा, यह 2025 में दर्ज 93.66% की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 26 जुलाई 2026 (रविवार) को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा अब अपरिहार्य कारणों से घोषित तारीख पर आयोजित नहीं की जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत सीबीटी 2 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 22वीं परीक्षा का संक्षिप्त शेड्यूल भी जारी कर दिया है।