राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सब-इंस्पेक्टर (पुलिस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल, 2026 को आयोजित की थी और इसके नतीजे 19 जून, 2026 को घोषित किए गए।
यूपी पीजीटी लिखित परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की प्रक्रिया 15 जून से 27 जून 2026 के बीच संपन्न कराई गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 7 जुलाई 2026 को अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया था।
बिहार बोर्ड ने कक्षा 11वीं में स्पॉट एडमिशन के लिए 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। विद्यार्थी इस विशेष अवसर के लिए 11 अगस्त तक नामांकन करा सकते हैं।
एंटी-पेपर लीक बिल में कड़ी सजा का प्रावधान है। अकेले अपराध करने पर 5 से 10 साल की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, जबकि संगठित गिरोहों के लिए 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है।
बिहार DCECE PM/PMM 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद बोर्ड ने ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है, जिसके लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी।
इस साल राजस्थान जेट, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए कुल 37,497 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। राजस्थान में भाग लेने वाले सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए 3,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
डीयू एनसीवेब वार्ड कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन जमा किए थे, वे केवल अपने सबसे लेटेस्ट आवेदन को ही एडिट करें। 30 जुलाई के बाद किसी भी स्थिति में संशोधन का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।