बीएसईबी चेयरमैन त्यागराजन एसएम ने कहा, परीक्षा दो चरणों में होगी और प्रत्येक चरण की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। मेन परीक्षा पटना डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर के एग्जाम सेंटर्स पर दो शिफ्ट में कराई जाएगी।
पात्र स्टूडेंट्स को आवासीय स्कूल में कुल 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा, जिनमें से 60 सीटें लड़कों के लिए और 60 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। दाखिला पूरी तरह से मेरिट-आधारित प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।