IIT Delhi BECon 26: आईआईटी दिल्ली में बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन
Saurabh Pandey | January 30, 2026 | 09:58 PM IST | 2 mins read
मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले, BECon’26 ने मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, गुवाहाटी और जयपुर में क्षेत्रीय दौर भी आयोजित किए, जिससे स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में मजबूत जुड़ाव को बढ़ावा मिला।
नई दिल्ली : आईआईटी दिल्ली का उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ (ईडीसी) देश के सबसे बड़े छात्र-नेतृत्व वाले उद्यमिता शिखर सम्मेलनों में से एक, बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव (बीईकॉन’26) का आयोजन कर रहा है। बीईकॉन’26 में देश भर के दिग्गज संस्थापक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निवेशक, नीति निर्माता, शीर्ष सरकारी अधिकारी, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लीडर और युवा स्टार्टअप निर्माता एक मंच पर एकत्रित होंगे।
इसका उद्देश्य “मशीनों के मस्तिष्क का निर्माण: भारत में निर्मित, विश्व के लिए” विषय को बढ़ावा देना है। मुख्य शिखर सम्मेलन 30 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित किया जाएगा। बीईकॉन’26 में भारत के अग्रणी उद्यमियों को एक साथ लाया गया है, जिसमें 5,000 से अधिक संस्थानों, इनक्यूबेटरों और एक्सेलेरेटरों का प्रतिनिधित्व शामिल है।
शिखर सम्मेलन में शामिल होने वालों की सूची
इस शिखर सम्मेलन में संजीव बिखचंदानी (संस्थापक, इंफो एज इंडिया), प्रथम मित्तल (संस्थापक, मास्टर्स यूनियन), अशनीर ग्रोवर (सह-संस्थापक, भारतपे), राघव चंद्र (सह-संस्थापक, अर्बन कंपनी), वैभव तिवारी (सह-संस्थापक, पोर्टिया), नितिन जैन (ऑफ बिजनेस), शैलाज नाग (पेयू), नितन त्यागी (संस्थापक, डिफाइननेक्स्ट टेक्नोलॉजीज), तन्मय भट (कंटेंट क्रिएटर और उद्यमी) और कई अन्य प्रभावशाली वक्ता शामिल होंगे। यह मंच उद्यम निर्माण, स्टार्टअप को आगे बढ़ाने और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र पर गहन जानकारी प्रदान करेगा।
शिखर सम्मेलन में होने वाले कार्यक्रम
इस शिखर सम्मेलन में मूनशॉट, ब्लूप्रिंट, पिचिंग और फंडिंग प्लेटफॉर्म, इनक्यूबेटर शिखर सम्मेलन, नेटवर्किंग सत्र, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन, स्टार्टअप एक्सपो, ऑटो और टेक एक्सपो, स्टार्टअप कार्यशालाएं, नीति-केंद्रित चर्चाएं, क्रिएटर्स कॉन्क्लेव और कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।
आईआईटी दिल्ली से पहले क्षेत्रीय दौर आयोजित
मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले, BECon’26 ने मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, गुवाहाटी और जयपुर में क्षेत्रीय दौर भी आयोजित किए, जिससे स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में मजबूत जुड़ाव को बढ़ावा मिला। इन संस्करणों ने छात्र संस्थापकों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाया, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी