जेईई मेन 6 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा का स्तर कुल मिलाकर मध्यम था। सुबह की परीक्षा का प्रश्नपत्र जनवरी में आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र से आसान था। हालांकि, 5 अप्रैल 2026 के प्रश्नपत्र और पिछली परीक्षाओं की तुलना में यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था।
एनटीए बीटेक और बीई के पेपर 1 के लिए जेईई मेन 2026 सत्र 2 की परीक्षा 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को आयोजित करेगी, जबकि बीआर्क और बीप्लानिंग के पेपर 2 की परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।