एनटीए ने री-नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक नीट की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है।
नीट 2026 में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालीफाई हुए हैं।