जो उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम या वैकल्पिक विषय में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें प्रति बदलाव 250 रुपये का भुगतान करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शुल्क के अलावा 250 रुपये का सेवा शुल्क भी लागू होगा।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सीयूईटी यूजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आवेदकों को सिर्फ एक ही मौका दिया जाएगा।
छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, अंक और योग्यता स्थिति सहित विवरण दर्ज होगा। इससे पहले एनवीएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं का रिजल्ट घोषित किया है।