यूपी नीट पीजी पंजीकरण विवरण के आधार पर, मेरिट सूची ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। मेरिट सूची में चयनित छात्र अपनी पसंद भर सकेंगे। उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पसंद को लॉक करना होगा। घोषित विकल्पों, उपलब्ध सीटों, आरक्षण, NEET PG रैंक आदि के आधार पर सीट आवंटन का परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
एनबीईएमएस की तरफ से परीक्षा नोटिस में कहा गया है कि इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि नीट पीजी के लिए 31 मई 2026 है, जबकि नीट एमडीएस के लिए 30 सितंबर तक है।