उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निफ्ट आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध है। अंतिम तिथि के बाद, प्राधिकरण किसी भी परिस्थिति में एनआईएफटी आवेदन फॉर्म में सुधार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।
निफ्ट 2026 आवेदन पत्र में सुधार करने के बाद, उम्मीदवारों को एनआईएफटी सुधार फॉर्म के माध्यम से जेनरेट किए गए अपडेटेड कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सेव कर लें।
एनटीए निफ्ट फेज 1 परीक्षा 8 फरवरी को देश भर के 102 शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और पेन-एंड-पेपर-बेस्ड टेस्ट (पीबीटी) दोनों मोड में आयोजित करेगी।