EMRS Tier-2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जल्द
Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 07:47 AM IST | 1 min read
ईएमआरएस टियर 2 रिजल्ट प्रिंसिपल पद के लिए जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने फेज 1 के तहत प्रिंसिपल पद के लिए एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्स (EMRS) टियर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
ईएमआरएस टियर 2 प्रिंसिपल पदों का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल -रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्स में 7,267 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए ईएमआरएस टियर 2 परीक्षाएं 22 मार्च से 25 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू शेड्यूल
टियर 2 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू का शेड्यूल बाद में NESTS की वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर बताया जाएगा। बाकी पोस्ट के नतीजे भी फाइनल किए जा रहे हैं और उन्हें चरणों में घोषित किया जाता रहेगा।
EMRS Tier 2 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "EMRS Tier 2 Result 2026" लिंक चुनें।
- अब, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/इंटरव्यू के लिए अपनी शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति देखें।
- अंत में रिजल्ट डाउनलोड या सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार