EMRS 2025 Tier-II Result: ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट जारी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जल्द
Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 10:38 PM IST | 1 min read
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स' ने ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सिलेक्शन एग्जाम (ESSE) 2025 के तहत पीजीटी कंप्यूटर साइंस पद के लिए टियर-II परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ईएमआरएस टियर 2 फेज 3 का रिजल्ट 2026 अब आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर उपलब्ध है। जिन कैंडिडेट्स ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस पद के लिए 22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच परीक्षा दी थी, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना स्कोरकार्ड पीडीएफ देख सकते हैं।
EMRS Tier 2 Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एनईएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in या CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट या रिजल्ट सेक्शन देखें।
- अपनी पोस्ट के लिए EMRS टियर 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें।
- अपना रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
- अब स्कोरकार्ड या मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
EMRS 2025 Tier-II Result: स्किल टेस्ट शेड्यूल जल्द
ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षाके लिए पात्र उम्मीदवारों के स्किल टेस्ट का शेड्यूल एनईएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अलग से जारी किया जाएगा। ESSE-2025 के तहत बाकी टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट के नतीजे अभी तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें अलग-अलग चरणों में घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल