Saurabh Pandey | September 21, 2025 | 08:07 AM IST | 1 min read
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nests.tribal.gov.in/ के माध्यम से 23 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (EMRS) में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर 7267 रिक्तियां जारी की हैं। इनमें टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के पदों पर भर्ती की जानी है।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nests.tribal.gov.in/ के माध्यम से 23 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
एकलव्य स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, और अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग होती है, जो अधिकतम 55 वर्ष तक है। पद के अनुसार विस्तृत आयु मानदंड के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देखें।
ईएमआरएस भर्ती 2025 के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों पदों के लिए कुल 7267 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का श्रेणीवार विवरण नीचे देख सकते हैं-
पद का नाम | रिक्तियां |
---|---|
प्राचार्य | 225 |
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) | 1460 |
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | 3962 |
महिला स्टाफ नर्स | 550 |
अकाउंटेंट | 61 |
हॉस्टल वार्डन | 635 |
लैब अटेंडेंट | 146 |
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 228 |
पद का नाम | आवेदन शुल्क | प्रसंस्करण शुल्क | कुल शुल्क |
---|---|---|---|
प्राचार्य | 2000 रुपये | 500 रुपये | 2500 रुपये |
पीजीटी एवं टीजीटी | 1500 रुपये | 500 रुपये | 2000 रुपये |
गैर-शिक्षण स्टाफ | 1000 रुपये | 500 रुपये | 1500 रुपये |