DU UG Admission 2026: डीयू में पहली आवंटन सूची के तहत 79000 से अधिक छात्रों ने स्वीकार की स्नातक सीट
Press Trust of India | July 19, 2026 | 10:37 AM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, पहले राउंड में 93,033 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं, जिनमें 42,019 पुरुष और 51,014 महिला आवेदक शामिल हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में साझा सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) की पहली आवंटन सूची के तहत सीट स्वीकार करने के अंतिम दिन शनिवार शाम 6 बजे तक 79,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने उन्हें आवंटित स्नातक (यूजी) सीटें स्वीकार कर ली हैं। विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए दाखिला आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे तक 79,404 अभ्यर्थियों ने अपनी आवंटित सीटें स्वीकार कर ली थीं। इनमें से 26,061 अभ्यर्थियों के आवेदन “भुगतान के लिए स्वीकृत” चरण में पहुंच चुके थे, जबकि 10,746 उम्मीदवार आवश्यक शुल्क का भुगतान करके दाखिला प्रक्रिया पूरी कर चुके थे।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 67 कॉलेजों के 221 स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली आवंटन सूची बृहस्पतिवार को घोषित की गई थी। इसके तहत उपलब्ध 71,000 से अधिक सीटों के मुकाबले 93,033 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं। यह आवंटन उन 2,08,043 अभ्यर्थियों में से किया गया जिन्होंने अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकताएं जमा करके दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण पूरा किया था। कुल मिलाकर, 2,18,284 अभ्यर्थियों ने सीएसएएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा किया था।
विश्वविद्यालय के अनुसार, पहले राउंड में 93,033 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं, जिनमें 42,019 पुरुष और 51,014 महिला आवेदक शामिल हैं। यह कुल 86.1 प्रतिशत आवंटन दर को दर्शाता है। सीट आवंटन की इस प्रक्रिया के दौरान कुल 15.94 लाख विशिष्ट पाठ्यक्रम-कॉलेज प्राथमिकताओं पर विचार किया गया था। विशेष श्रेणी के दाखिलों के तहत, 1,243 ‘इकलौती कन्या संतान’ श्रेणी की छात्राओं और 242 अनाथ अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं। अनाथ श्रेणी के आवेदकों में 109 पुरुष और 133 महिला शामिल हैं।
Also read DU Sports Quota Trial Schedule 2026: डीयू यूजी स्पोर्ट्स कोटा एडमिशन के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी
पहले राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के पास अपना आवंटन स्वीकार करने के लिए शनिवार रात 11:59 बजे तक का समय है। कॉलेज आवेदनों का सत्यापन जारी रखेंगे, जिसके बाद उम्मीदवार शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करेंगे। विश्वविद्यालय ने उन अभ्यर्थियों को ‘अपग्रेड’ का विकल्प चुनने की सलाह दी है जो आगामी दौर में उच्च प्राथमिकता वाली सीट पाना चाहते हैं। दूसरी आवंटन सूची 25 जुलाई को जारी होने वाली है।
DU UG Sports Quota Admission -
इसी बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने ‘खेल’ कोटे के तहत दाखिले के लिए खेलों के ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी हैं। ये खेल ट्रायल 29 जुलाई से 3 अगस्त तक दिल्ली की अलग-अलग जगहों पर होंगे।
ट्रायल की शुरुआत 29 जुलाई को तीरंदाजी, महिला बैडमिंटन, महिला बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, पुरुष क्रिकेट, महिला फुटबॉल, हॉकी, स्क्वैश, टेबल टेनिस और वेटलिफ्टिंग के साथ होगी। एथलेटिक्स, शतरंज, फेंसिंग, कबड्डी, निशानेबाजी, टेनिस, कुश्ती और तैराकी सहित शेष खेलों के ट्रायल अगले दिनों में आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।
अगली खबर
]CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10 में 96.78% स्टूडेंट्स पास; 60% छात्रों के अंक में सुधार
सीबीएसई कक्षा 10 सेकंड बोर्ड रिजल्ट लिंक results.digilocker.gov.in पर एक्टिव है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6.68 लाख छात्र अब आधिकारिक पोर्टल से अपने प्रोविजनल स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें