Trusted Source Image

DU Sports Quota Trial Schedule 2026: डीयू यूजी स्पोर्ट्स कोटा एडमिशन के लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी

Saurabh Pandey | July 17, 2026 | 12:43 PM IST | 3 mins read

डीयू ने यूजी प्रोग्राम्स में स्पोर्ट्स सुपरन्यूमरेरी कोटा के तहत एडमिशन के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

उम्मीदवार के साथ आने वाले माता-पिता/अभिभावक को स्पोर्ट्स ट्रायल स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार के साथ आने वाले माता-पिता/अभिभावक को स्पोर्ट्स ट्रायल स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स सुपरन्यूमरेरी कोटे के जरिए एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए ट्रायल्स का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल होने वाले उम्मीदवार को CSAS UG 2026 एप्लीकेशन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी और आईडी प्रूफ साथ लाना होगा।

उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स ट्रायल के तय समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। देर से आने वाले उम्मीदवार ट्रायल्स में शामिल नहीं हो सकेंगे। उम्मीदवार को स्पोर्ट्स ट्रायल के लिए सही खेल पोशाक पहनकर आना होगा। उम्मीदवारों को अपने स्पोर्ट्स ट्रायल के लिए निम्नलिखित चीजें साथ लेकर आना चाहिए-

खेल
उपकरण / सामग्री
बैडमिंटन (Badminton)
योनेक्स एएस- शटलकॉक
बेसबॉल (Baseball)
क्राउन सुपर प्लस 450सी
शतरंज (Chess)
चेस क्लॉक के साथ चेस बोर्ड
क्रिकेट (Cricket)
एसजी टूर्नामेंट बॉल
हॉकी (Hockey)
एस्ट्रो टर्फ हॉकी बॉल
सॉफ्टबॉल (Softball)
चैंपियन सुपर 530सी
स्क्वैश (Squash)
डनलप येलो डॉट बॉल
निशानेबाजी (Shooting)
पैलेट, हथियार, गोला-बारूद और गैस
टेबल टेनिस (Table Tennis)
टीटीएफआई/आईटीटीएफ स्वीकृत प्लास्टिक बॉल
टेनिस (Tennis)
विल्सन बॉल

DU Sports Quota Trial Date: 29 जुलाई का शेड्यूल

ट्रायल संख्या
खेल/स्पोर्ट्स (महिला/पुरुष)
रिपोर्टिंग समय
ट्रायल का स्थान (वेन्यू)
01
तीरंदाजी (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, सेक्टर-3, द्वारका, दिल्ली-110078
02
बैडमिंटन (महिला)
सुबह 8:30 बजे
मल्टीपर्पज हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली-110007
03
बास्केटबॉल (महिला)
सुबह 8:30 बजे
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, बेनिटो जुआरेज रोड, नई दिल्ली-110021
04
बॉक्सिंग (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
बॉक्सिंग सेंटर, सरकारी सर्वोदय को-एड विद्यालय, शाहपुर जाट, सीरी फोर्ट, दिल्ली-110049
05
क्रिकेट (पुरुष)
सुबह 9 बजे
स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, अलीपुर, दिल्ली-110036
06
फुटबॉल (महिला)
सुबह 9 बजे
मैत्रेयी कॉलेज, चाणक्यपुरी, दिल्ली-110021
07
हैंडबॉल (महिला)
सुबह 9 बजे
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज फॉर विमेन, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली-110060
08
हॉकी (पुरुष)
सुबह 8:30 बजे
श्याम लाल कॉलेज, जी.टी. रोड, शाहदरा, दिल्ली-110032
09
नेटबॉल (महिला)
सुबह 9 बजे

10
स्क्वैश (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
सेंट स्टीफंस कॉलेज, यूनिवर्सिटी एन्क्लेव, दिल्ली-110007
11
टेबल टेनिस (पुरुष और महिला)
सुबह 8:30 बजे

12
वेटलिफ्टिंग (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
रामानुजन कॉलेज, कालकाजी, नई दिल्ली-110019

DU Sports Quota Trial Date: 30 जुलाई का शेड्यूल

ट्रायल संख्या
खेल/स्पोर्ट्स (महिला/पुरुष)
रिपोर्टिंग समय
ट्रायल का स्थान (वेन्यू)
01
एथलेटिक्स (पुरुष और महिला)
सुबह 8:30 बजे
यूनिवर्सिटी पोलो ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन के पास, किंग्सवे कैंप, दिल्ली-110009
02
बैडमिंटन (पुरुष)
सुबह 8:30 बजे
मल्टीपर्पज हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली-110007
03
शतरंज (पुरुष और महिला)
सुबह 8:30 बजे
मल्टीपर्पज हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली-110007
04
क्रिकेट (महिला)
सुबह 9 बजे
गार्गी कॉलेज, सीरी फोर्ट रोड, दिल्ली-110049
05
फेंसिंग/तलवारबाजी (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, सेक्टर-3, द्वारका, दिल्ली-110078
06
फुटबॉल (पुरुष)
सुबह 8:30 बजे
रग्बी स्टेडियम, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली-110007
07
कबड्डी (पुरुष)
सुबह 9 बजे
आर्यभट्ट कॉलेज, बेनिटो जुआरेज रोड, नई दिल्ली-110021
08
खो-खो (पुरुष)
सुबह 9 बजे
डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, यमुना विहार, दिल्ली-110032
09
निशानेबाजी (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद, दिल्ली-110044
10
ताइक्वांडो (पुरुष और महिला)
सुबह 8:30 बजे
मल्टीपर्पज हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली-110007
11
टेनिस (पुरुष और महिला)
सुबह 8:30 बजे
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, बेनिटो जुआरेज रोड, नई दिल्ली-110021
12
वॉलीबॉल (पुरुष)
सुबह 9 बजे
केशव महाविद्यालय, पीतमपुरा, दिल्ली-110034

DU Sports Quota Trial Date: 31 जुलाई का शेड्यूल

ट्रायल संख्या
खेल/स्पोर्ट्स (महिला/पुरुष)
रिपोर्टिंग समय
ट्रायल का स्थान (वेन्यू)
01
बेसबॉल (पुरुष)
सुबह 8:30 बजे
यूनिवर्सिटी पोलो ग्राउंड, न्यू पुलिस लाइन के पास, किंग्सवे कैंप, दिल्ली-110009
02
बास्केटबॉल (पुरुष)
सुबह 9 बजे
डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, यमुना विहार, दिल्ली-110032
03
जिम्नास्टिक्स (पुरुष और महिला)
सुबह 10 बजे
इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान, विकासपुरी, दिल्ली-110018
04
हैंडबॉल (पुरुष)
सुबह 9 बजे
राजधानी कॉलेज, राजा गार्डन, नई दिल्ली-110015
05
हॉकी (महिला)
सुबह 8:30 बजे
श्याम लाल कॉलेज, जी.टी. रोड, शाहदरा, दिल्ली-110032
06
जूडो (पुरुष और महिला)
सुबह 8:30 बजे
मल्टीपर्पज हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली-110007
07
कबड्डी (महिला)
सुबह 9 बजे
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज, पंजाबी बाग, दिल्ली-110026
08
खो-खो (महिला)
सुबह 9 बजे
शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन, वसुंधरा एन्क्लेव, दिल्ली-110096
09
सॉफ्टबॉल (महिला)
सुबह 9 बजे
मैत्रेयी कॉलेज, चाणक्यपुरी, दिल्ली-110021
10
वॉलीबॉल (महिला)
सुबह 9 बजे
गार्गी कॉलेज, सीरी फोर्ट रोड, दिल्ली-110049
11
कुश्ती (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
वीरेंद्र स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन एकेडमी (रेसलिंग), सिंधु बॉर्डर रोड, नरेला-110040

DU Sports Quota Trial Date: 3 अगस्त का शेड्यूल

ट्रायल संख्या
खेल/स्पोर्ट्स (महिला/पुरुष)
रिपोर्टिंग समय
ट्रायल का स्थान (वेन्यू)
01
तैराकी (पुरुष और महिला)
सुबह 9 बजे
स्विमिंग पूल एरिना, आईआईटी दिल्ली, हौज़ खास, दिल्ली-110016

Also read DU-UG Admissions 2026-27: दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए कोटे के लिए प्रायोगिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित

माता-पिता/अभिभावकों को अंदर जाने की अनुमति नहीं

उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे स्पोर्ट्स ट्रायल की पूरी अवधि के लिए तैयारी करके आएं, क्योंकि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने पर यह समय बढ़ सकता है। उम्मीदवार के साथ आने वाले माता-पिता/अभिभावक को स्पोर्ट्स ट्रायल स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications