DU NCWEB Admission 2025: डीयू एनसीवेब मिड एंट्री 2 एडमिशन पंजीकरण ncweb.du.ac.in पर शुरू, शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | September 24, 2025 | 02:37 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही NCWEB में पंजीकरण करा लिया है और किसी कारणवश अपनी प्रवेश औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए हैं, वे भी इस अवधि के दौरान अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) ने स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों के लिए प्रवेश पोर्टल सीमित अवधि के लिए फिर से खोल दिया है। यह निर्णय बड़ी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया पूरी न कर पाने के बाद लिया गया है, जबकि कई आवेदन अधूरे पंजीकरण, शुल्क का भुगतान न करने या गलत प्रविष्टियों के कारण अस्वीकार कर दिए गए थे।
एनसीवेब यूजी प्रवेश पोर्टल को 24 सितंबर, 2025 से चार दिनों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है। पंजीकरण विंडो 27 सितंबर, 2025 को रात्रि 11:59 बजे बंद हो जाएगी, उसके बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही NCWEB में पंजीकरण करा लिया है और किसी कारणवश अपनी प्रवेश औपचारिकताएं पूरी नहीं कर पाए हैं, वे भी इस अवधि के दौरान अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
DU NCWEB Admission 2025: फीस स्ट्रक्चर
|
विवरण
|
बी.ए.
|
बी.कॉम
|
|---|---|---|
|
विश्वविद्यालय छात्र कल्याण कोष
|
250 रुपये
|
250 रुपये
|
|
संकाय/विभाग/कॉलेज छात्र कल्याण कोष (20%)
|
850 रुपये
|
848 रुपये
|
|
विश्वविद्यालय विकास कोष
|
1,500 रुपये
|
1,500 रुपये
|
|
विश्वविद्यालय सुविधाएँ एवं सेवा शुल्क
|
1,500 रुपये
|
1,500 रुपये
|
|
संकाय/विभाग/कॉलेज सुविधाएँ एवं सेवा शुल्क (80%)
|
3,737 रुपये
|
3,739 रुपये
|
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग समर्थन विश्वविद्यालय कोष
|
250 रुपये
|
250 रुपये
|
|
कुल
|
8,087 रुपये
|
8,087 रुपये
|
DU NCWEB Admission 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncwebadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- अब यूजी एडमिशन 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- भुगतान गेटवे के माध्यम से 8,087 रुपये का प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- डीयू एनसीवेब मिड एंट्री 2 एडमिशन कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित कर लें।
DU NCWEB Admission 2025: स्पेशल कटऑफ शेड्यूल
|
स्पेशल कटऑफ शेड्यूल
|
तिथि
|
|---|---|
|
विशेष कटऑफ की घोषणा
|
29 सितम्बर 2025 (सोमवार)
|
|
अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश के लिए आवेदन
|
30 सितम्बर 2025 (मंगलवार) से 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) रात 11:59 बजे तक
|
|
कॉलेज द्वारा प्रवेश स्वीकृति पूर्ण करना
|
3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
|
|
अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
|
4 अक्टूबर 2025 (शनिवार) रात 11:59 बजे तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल