DU Job Mela 2025: डीयू जॉब मेले में जुटीं 61 कंपनियां, 1500 से अधिक नौकरी, इंटर्नशिप के अवसर
Saurabh Pandey | October 8, 2025 | 07:23 PM IST | 1 min read
इस अवसर पर शिक्षा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा, व्यवसाय संचालन, मार्केटिंग, बिक्री, इंजीनियरिंग और अन्य सेवा उद्योगों में 1500 से अधिक नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हुए।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर कार्यालय के तत्वावधान में केंद्रीय प्लेसमेंट सेल द्वारा बुधवार को जॉब मेला 2025 - प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप मेले का आयोजन किया गया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय खेल परिसर में आयोजित इस जॉब मेले में 61 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 47 कंपनियां ऑफलाइन और 14 कंपनियां ऑनलाइन जुड़ीं। जॉब मेले में 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।
इस अवसर पर शिक्षा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, बीमा, व्यवसाय संचालन, मार्केटिंग, बिक्री, इंजीनियरिंग और अन्य सेवा उद्योगों में 1500 से अधिक नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हुए।
डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख भर्तीकर्ताओं में मुथूट फाइनेंस, एक्सिस आईआईटी/नीट, बजाज कैपिटल, पीसीआई इंडिया, स्टबबोर्न फैक्ट्री और बजाज आलियांज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे तक, विभिन्न कंपनियों द्वारा 1200 से अधिक छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में जॉब मेला साल में दो बार आयोजित किया जाता है। एक बार मध्य सत्र में और फिर सत्र के अंत में। यह मेला सभी बैच के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है, क्योंकि इसमें इंटर्नशिप भी प्रदान की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार