DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने टीजीटी समेत 1,979 पदों पर जारी की भर्ती अधिसूचना, 16 जून से आवेदन
Santosh Kumar | June 1, 2026 | 09:58 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी के इस भर्ती में टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 675 पद, डोमेस्टिक साइंस टीचर के 129 पद, स्पेशल एजुकेशन टीचर के 163 पद और प्राइमरी स्पेशल एजुकेटर के 450 पद प्रमुख हैं। बाकी पद नॉन-टीचिंग श्रेणी के हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने भर्ती अधिसूचना संख्या 03/2026 जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत, कुल 1,979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), विशेष शिक्षक, जूनियर वैज्ञानिक सहायक, आईटी सहायक और अन्य पद शामिल हैं। यह अधिसूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार 16 जून से 15 जुलाई के बीच इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी के इस भर्ती में टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 675 पद, डोमेस्टिक साइंस टीचर के 129 पद, स्पेशल एजुकेशन टीचर के 163 पद और प्राइमरी स्पेशल एजुकेटर के 450 पद प्रमुख हैं। बाकी पद नॉन-टीचिंग श्रेणी के हैं।
DSSSB Recruitment 2026: भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और अन्य विभागों में ये नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए ₹100 है, जबकि एससी/एसटी/महिला/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यताएं विशिष्ट पद के अनुसार अलग-अलग हैं। टीजीटी पदों के लिए, संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री के साथ बीएड होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होना चाहिए, इसमें आरक्षण के नियमों के अनुसार छूट लागू है।
DSSSB Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार डीएसएसएसबी भर्ती के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं। वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- नए यूजर हैं तो 'Click for New Registration' पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें, शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (सीबीटी), कौशल परीक्षा (यदि लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। बोर्ड ने अपील की है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक पोर्टल से ही जानकारी प्राप्त करें, फर्जी जानकारी पर भरोसा करने से बचें।
अगली खबर
]UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पहले होगा उपलब्ध, डेट जारी
बोर्ड के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा