Trusted Source Image

UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पहले होगा उपलब्ध, डेट जारी

Santosh Kumar | June 1, 2026 | 07:01 PM IST | 1 min read

यूपीपीआरपीबी ने कांस्टेबल (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की 'एग्जाम सिटी स्लिप' उपलब्ध करा दी है।

उम्मीदवार अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की डेट्स की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीपीआरपीबी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 8 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जून को, 9 जून की परीक्षा के लिए 6 जून को, और 10 जून की परीक्षा के लिए 7 जून को उपलब्ध होंगे। बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

UP Police Constable Admit Card 2026: परीक्षा दो पालियों में

यूपीपीआरपीबी ने कांस्टेबल (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की 'एग्जाम सिटी स्लिप' उपलब्ध करा दी है। यूपी पुलिस की इस एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र वाले जिले से संबंधित विवरण दिए गए हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

Also readUP Police Constable Admit Card 2026 LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड @uppbpb.gov.in; सिटी स्लिप जारी

UP Police Constable Exam 2026: परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के तहत, कुल 32,679 रिक्तियों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए अपने साथ वैध दस्तावेज—जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि—ज़रूर ले जाएं। बोर्ड द्वारा बताए गए पहचान दस्तावेज़ों की सूची एडमिट कार्ड पर भी दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications