DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में ग्रेजुएट, टेक्निशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी दिन
Santosh Kumar | March 7, 2024 | 08:50 AM IST | 1 min read
डीआरडीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को जारी नोटिफिकेशन में आवेदन पत्र उपलब्ध कराया गया है। इस भर्ती के माध्यम से संगठन को 90 पदों पर रिक्तियां भरनी हैं।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) हैदराबाद द्वारा ग्रेजुएट, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस के लिए आवेदन विंडो आज यानी 7 मार्च को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएल) हैदराबाद की यह भर्ती कुल 90 पदों पर की जानी है। इनमें ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए 15 रिक्तियां, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस पदों के लिए 10 और ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस पदों के लिए कुल 65 रिक्तियां शामिल हैं।
DRDO Bharti Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
डीआरडीओ भर्ती के लिए नए पास-आउट उम्मीदवार (2021, 2022 और 2023 में अपने संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण) ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती नहीं है।
ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा) पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की वेबसाइट (nats.education.gov.in) पर पंजीकृत होना जरूरी है।
साथ ही ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई) कार्यक्रम के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) की वेबसाइट (apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीकृत होना आवश्यक है।
DRDO Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
डीआरडीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को जारी नोटिफिकेशन में आवेदन पत्र उपलब्ध कराया गया है। यह फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर है। उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन एक बंद लिफाफे को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएल), कंचनबाग पीओ, हैदराबाद -500058 को भेजना होगा। अभ्यर्थी इस लिंक से पूरा विवरण देख सकते हैं- drdo.gov.in/drdo/sites/default/files/career-vacancy-documents/advtApprASL21022024.pdf
अगली खबर
]UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आवेदन सुधार विंडो आज खुलेगी, 13 मार्च तक करें करेक्शन
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की आवेदन सुधार विंडो आज यानी 7 मार्च से खुलेगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल