DFCCIL Exam Schedule 2025: डीएफसीसीआईएल स्टेज 1 एग्जाम शेड्यूल dfccil.com पर जारी, एडमिट कार्ड 7 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | June 30, 2025 | 07:34 PM IST | 1 min read
डीएफसीसीआईएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: डेडीकेटेड फ्रंट कोरीडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने विज्ञापन संख्या: 01/DR/2025 के तहत एग्जिक्यूटिव, एमटीएस और जूनियर मैनेजर फाइनेंस के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, डीएफसीसीआईएल स्टेज 1 2025 परीक्षा 10 और 11 जुलाई को कई पालियों में आयोजित की जाएगी।
डीएफसीसीआईएल स्टेज 1 एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 7 जुलाई को जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, डीएफसीसीआईएल एग्जाम 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप 26 जून को जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार, “उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड में बताए गए रिपोर्टिंग समय (परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले) पर अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।”
Also read SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए ऑप्शन कम प्रिफरेंस सबमिशन शुरू
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 642 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें से 3 रिक्तियां जूनियर मैनेजर पदों के लिए, 36 एग्जिक्यूटिव (सिविल) के लिए, 64 एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के लिए, 75 एग्जिक्यूटिव (सिग्नल एवं दूरसंचार) के लिए और 464 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों के लिए हैं।
DFCCIL Stage 1 exam schedule 2025: डीएफसीसीआईएल चरण 1 परीक्षा कार्यक्रम
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार डीएफसीसीआईएल स्टेज 1 परीक्षा कार्यक्रम 2025 जांच सकते हैं:
| तिथि | पद का नाम | परीक्षा पाली | रिपोर्टिंग टाइम | गेट बंद होने का समय | परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|---|---|
|
10-जुलाई-2025 |
एग्जिक्यूटिव (सिग्नल एवं दूरसंचार) |
द्वितीय |
11:00 सुबह |
12:00 दोपहर |
दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक |
|
10-जुलाई-2025 |
एग्जिक्यूटिव (सिविल) |
तृतीय |
02:30 दोपहर |
03:30 दोपहर |
शाम 4:00 बजे से 05:30 बजे तक |
|
11-जुलाई-2025 |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) |
प्रथम |
07:30 सुबह |
08:30 सुबह |
सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक |
|
11-जुलाई-2025 |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) |
द्वितीय |
11:00 सुबह |
12:00 दोपहर |
दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक |
|
11-जुलाई-2025 |
जूनियर मैनेजर (वित्त) |
तृतीय |
02:30 दोपहर |
03:30 दोपहर |
शाम 4:00 बजे से 05:30 बजे तक |
|
11-जुलाई-2025 |
एग्जिक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) |
तृतीय |
02:30 दोपहर |
03:30 दोपहर |
शाम 4:00 बजे से 05:30 बजे तक |
अगली खबर
]NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस 10वीं का कुल पास प्रतिशत 62.72 रहा; जानें श्रेणीवार आंकड़े, पुनर्मूल्यांकन डेट
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे नियत तिथि तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस ने परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के श्रेणीवार आंकड़े भी जारी किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल