Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे, पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर
Saurabh Pandey | May 24, 2024 | 01:35 PM IST | 1 min read
भगत सिंह छात्र एकता मंच (बीएससीईएम) ने दिल्ली विश्वविद्यालय की दीवारों पर लिखे "एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी" जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र के नार्थ कैंपस में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे गए हैं। जिसके के बाद दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। भगत सिंह छात्र एकता मंच (बीएससीईएम) ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ( एसआरसीसी) की दीवार पर चुनाव का बहिष्कार करो, नक्सलबाड़ी जिंदाबाद, मार्क्सवाद जिंदाबाद, एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह गश्त के दौरान उन्होंने इलाके में नारे लिखे हुए देखे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा कि इसके अनुसार विरूपण अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मौरिस नगर थाने में शिकायत कर इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कारवाई तथा आपत्तिजनक नारे तत्काल मिटाने की मांग की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच