Trusted Source Image

Delhi Schools: दिल्ली के सभी स्कूली छात्रों के बैग की होगी जांच, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर

Press Trust of India | February 20, 2024 | 10:58 AM IST | 1 min read

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को छात्रों के बैग की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली के सभी स्कूली छात्रों के बैग की होगी जांच (पिक्सल)
दिल्ली के सभी स्कूली छात्रों के बैग की होगी जांच (पिक्सल)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार (20 फरवरी) को राजधानी के सभी स्कूलों के लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसके मुताबिक, दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को छात्रों के बैग की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि स्कूल गेट पर गार्ड नियमित रूप से छात्रों के बैग की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि सीसीटीवी हर समय चालू रहना चाहिए।

निदेशालय ने कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी छात्र स्कूल में ऐसी कोई वस्तु न लाए जिसका इस्तेमाल दूसरे बच्चों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सके। दरअसल, स्कूल समय के दौरान कैंपस के अंदर और बाहर होने वाले झगड़ों को रोकने के लिए शिक्षा निदेशालय ने यह कदम उठाया है।

Also readSainik School Result 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, इस लिंक से देख सकेंगे रिजल्ट

डीओई ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ घटनाएं उसके संज्ञान में आई हैं जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। डीओई ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

इसके साथ ही स्कूल के प्रवेश द्वार पर तैनात सभी गार्डों को भी छात्रों के बैग की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने और चालू रखने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से यह भी कहा है कि वे आगंतुकों को कक्षाओं और स्टाफ रूम में प्रवेश की अनुमति न दें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications