Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, छात्र और अभिभावक दहशत में
Press Trust of India | July 18, 2025 | 03:31 PM IST | 2 mins read
आतिशी ने कहा, "दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों पर भाजपा का नियंत्रण है फिर भी वह हमारे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है।"
नई दिल्ली: दिल्ली के 45 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार (18 जुलाई) सुबह बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस और विभिन्न त्वरित प्रतिक्रिया प्राधिकारी तलाश अभियान में सक्रिय हैं। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी विभिन्न स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया में लगे हैं। इनके साथ बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी हैं।
अब तक पीतमपुरा के मैक्सफोर्ट जूनियर स्कूल और गुरु नानक स्कूल; द्वारका के छह स्कूल - सेंट थॉमस स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, डीआईएस एज स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका इंटरनेशनल स्कूल और ला पेटीटे मोंटेसरी को धमकी मिली है।
पश्चिम विहार के रिचमंड स्कूल और दून पब्लिक स्कूल; रोहिणी के 6 स्कूल - सेक्टर 3 के एमआरजी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर 24 के सॉवरेन पब्लिक स्कूल और हेरिटेज पब्लिक स्कूल, सेक्टर 9 के दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल और द हेरिटेज स्कूल; दक्षिण दिल्ली के समरफील्ड इंटरनेशनल स्कूल को भी बम की धमकी मिली है।
इन स्कूलों को भी मिली बम की धमकी
अन्य स्कूलों में स्वास्थ्य विहार का भारती पब्लिक स्कूल, संगम विहार का हमदर्द पब्लिक स्कूल, राज निवास मार्ग का सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शालीमार बाग का नॉर्थ दिल्ली पब्लिक स्कूल, विकास पुरी का न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा नर्सरी स्कूल, प्रूडेंस स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, मथुरा रोड का दिल्ली पब्लिक स्कूल, तिलक लेन का मैटर डे स्कूल शामिल हैं।
पालम स्थित दिल्ली जैन पब्लिक स्कूल, जूनियर दिल्ली स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल आर के पुरम, ईस्ट ऑफ कैलाश और वसंत विहार, चाणक्यपुरी स्थित द ब्रिटिश स्कूल, बवाना स्थित दिल्ली सिटी स्कूल, प्रसाद नगर स्थित फेथ एकेडमी, साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजौरी गार्डन स्थित कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल, बिग फेदर इंटरनेशनल स्कूल, अशोक विहार स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
पूर्व सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! जरा सोचिए कि बच्चे, अभिभावक और शिक्षक किस स्थिति से गुजर रहे होंगे।’’
आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों पर भाजपा का नियंत्रण है फिर भी वह हमारे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है।" कई सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति से निपटने के लिए 10 स्थानों पर मॉक ड्रिल भी की।
अगली खबर
]WBCHSE Exams: बंगाल में 12वीं कक्षा के लिए होगी सेमेस्टर परीक्षा, डेट घोषित, एडमिट कार्ड ऑनलाइन होंगे जारी
यह पहली बार है जब परिषद सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित कर रही है। ये परीक्षाएं 8 से 22 सितंबर तक ओएमआर शीट पर होगी। परिषद के अध्यक्ष द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, तीसरे सेमेस्टर के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम