Delhi Police Exam 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव परीक्षा शेड्यूल शेष उम्मीदवारों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | January 2, 2026 | 07:42 AM IST | 1 min read
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) परीक्षा 2025 में पुरुष और महिला के शेष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव पदों के लिए 4 जनवरी से 6 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “आयोग ने 04 दिसंबर, 2025 की अपनी नोटिस के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा स्लॉट चुनने की सुविधा दी थी। हालांकि, तकनीकी/प्रक्रियात्मक कारणों के चलते कुछ उम्मीदवारों को उनकी पसंदीदा परीक्षा तिथि, शहर या वैकल्पिक शहर के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किया जा सका।”
एसएससी ने आगे कहा, ऐसे उम्मीदवारों के लिए कमीशन द्वारा 04.01.2026, 05.01.2026 और 06.01.2026 को परीक्षा निर्धारित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा की संबंधित तिथि से 2 से 3 दिन पहले उपलब्ध होंगे।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
Delhi Police Constable Executive Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल