Delhi HC Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से आवेदन
Saurabh Pandey | September 5, 2026 | 06:43 PM IST | 1 min read
दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक औप पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक अपने एप्लीकेशन में सुधार कर सकेंगे।
Delhi High Court SPA Recruitment 2026: आयुसीमा
दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Delhi High Court SPA Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर काम करने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
- प र्सनल असिस्टेंट के लिए - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर काम करने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
Delhi High Court Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
अनारक्षित, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
|
1500 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन
|
1300 रुपये
|
Delhi High Court Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
स्टेज I - इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट (क्वालिफाइंग स्टेज)
स्टेज II - इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट
स्टेज III - मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा
स्टेज IV -इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल