Delhi HC JJA Mains Exam Date 2026: दिल्ली हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मेंस एग्जाम डेट घोषित

Saurabh Pandey | September 8, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read

दिल्ली हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए मेंस एग्जाम डेट घोषित कर दी है। मेंस परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार एग्जाम डेट देख सकते हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मेंस परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट / रेस्टोरर (JJA/Restorer) ओपन परीक्षा 2026 के दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। आधिकारिक परीक्षा नोटिस के अनुसार स्टेज 2 मेन्स परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को दिल्ली-एनसीआर में किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश उनके एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Delhi High Court JJA Mains 2026: परीक्षा पैटर्न

दिल्ली हाईकोर्ट की जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट मेंस परीक्षा में अंग्रेजी भाषा की मुख्य परीक्षा दो भागों में होगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 50% (यानी 100 में से 50 अंक) होंगे और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (PwBD सहित) के लिए 45% (यानी 100 में से 45 अंक) होंगे।

भाग
विवरण
अंक
समय सीमा
भाग A
निबंध (250 शब्द = 40 अंक) एवं पत्र (10 अंक)
50

भाग B
व्याकरण (30 अंक) एवं अनुवाद (25 शब्द = 20 अंक)
50

कुल

100
120 मिनट

Delhi High Court JJA vacancy 2026: टाइपिंग टेस्ट

कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग में उम्मीदवारों की कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड चेक करने के लिए 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। टाइपिंग स्पीड की गणना के लिए 'स्पेस के साथ कैरेक्टर' का पैमाना अपनाया जाएगा। कुल टाइप किए गए शब्दों में से 3% तक गलतियां मान्य होंगी।

Also read RRB Paramedical Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन

Delhi High Court Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

दिल्ली हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे-

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
  4. साक्षात्कार
  5. दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]