Delhi University: दिल्ली सरकार ने डीयू के 12 कॉलेजों के लिए 108 करोड़ रुपए का अनुदान किया जारी
Press Trust of India | October 15, 2025 | 09:19 PM IST | 1 min read
दिल्ली सरकार ने इन 12 पूर्ण वित्तपोषित कॉलेजों के लिए 2025-26 के दौरान तीन किस्तों में अब तक कुल 325 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने 15 अक्टूबर को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से संबद्ध 12 पूर्ण वित्तपोषित कॉलेजों के लिए अनुदान सहायता की तीसरी किस्त के रूप में 108 करोड़ रुपए जारी किए। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस धनराशि का उपयोग 2025-26 में शिक्षकों के वेतन, भवन रखरखाव और अन्य आवश्यक व्यय के लिए किया जाएगा।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन कॉलेजों में तत्काल व्यय के लिए 24 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि अलग से जारी की गई है। सूद ने कहा कि 108 करोड़ रुपए जारी करना सरकार की इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि “किसी भी शिक्षक या छात्र को संसाधनों की कमी का सामना नहीं करना पड़े”।
आगे कहा गया कि, “इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने इन 12 पूर्ण वित्तपोषित कॉलेजों के लिए 2025-26 के दौरान तीन किस्तों में अब तक कुल 325 करोड़ रुपए जारी किए हैं।” इन कॉलेजों में आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, भीम राव अंबेडकर कॉलेज और भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज का नाम शामिल है।
इसके अलावा, डीयू से संबद्ध कॉलेजों में भगिनी निवेदिता कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, केशव महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, महर्षि वाल्मिकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज का नाम है।
मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें या तो अनुदान जारी करने में विफल रहीं या इसमें देरी की, जिससे कर्मचारी और छात्र दोनों प्रभावित हुए। सूद ने कहा, "जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आई, हमने शैक्षणिक संस्थानों की वित्तीय और बुनियादी ढांचे की जरूरतों का आकलन किया। अगर संस्थान वित्तीय रूप से मजबूत नहीं हैं, तो वे सक्षम छात्र तैयार नहीं कर सकते।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार