DPCC Trainee Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 150 पदों पर भर्ती, 28,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
Saurabh Pandey | May 18, 2026 | 05:54 PM IST | 2 mins read
डीपीसीसी में टेक्निकल और साइंटिफिक ट्रेनी उम्मीदवारों को शुरुआत में 6 महीने के लिए रखा जाएगा। उनके संतोषजनक कार्य प्रदर्शन को देखते हुए इस अवधि को 6-6 महीने के अंतराल पर अधिकतम 3 वर्षों तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अंतर्गत आने वाले दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने अनुबंध के आधार पर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल और साइंटिफिक ट्रेनी के कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
डीपीसीसी में टेक्निकल और साइंटिफिक ट्रेनी उम्मीदवारों को शुरुआत में 6 महीने के लिए रखा जाएगा। उनके संतोषजनक कार्य प्रदर्शन को देखते हुए इस अवधि को 6-6 महीने के अंतराल पर अधिकतम 3 वर्षों तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है। ट्रेनी भविष्य में विभाग में किसी भी प्रकार की नियमित या स्थायी नौकरी का दावा नहीं कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो पहले भी DPCC में ट्रेनी के रूप में काम कर चुके हैं, वे दोबारा आवेदन करने के पात्र नहीं हैं ।
DPCC Trainee Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- टेक्निकल ट्रेनी - अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, एनवायरनमेंटल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ईसीई (ECE), बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, वॉटर रिसोर्सेज, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस (GIS) या हाइड्रोलॉजी में पूर्णकालिक रेगुलर बी.ई. या बी.टेक की डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ होनी चाहिए।
- साइंटिफिक ट्रेनी - उम्मीदवार के पास बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, लाइफ साइंस, केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री, एनालिटिकल केमिस्ट्री या टॉक्सिकोलॉजी विषय में प्रथम श्रेणी के साथ पूर्णकालिक नियमित मास्टर डिग्री (M.Sc.) होनी चाहिए।
DPCC Trainee Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण
|
श्रेणी
|
कुल पद
|
|
अनारक्षित (General / UR)
|
62 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - NCL Delhi)
|
40 |
|
अनुसूचित जाति (SC)
|
22 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
15 |
|
अनुसूचित जनजाति (ST)
|
11 |
|
कुल पद
|
150
|
DPCC Trainee Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी। मेरिट लिस्ट तैयार करने के नियम इस प्रकार हैं- सबसे पहले वर्ष 2023, 2024, 2025 या 2026 के वैलिड GATE या NET स्कोर वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके स्कोर के आधार पर मेरिट बनेगी।
यदि GATE/NET क्वालिफाइड उम्मीदवार पर्याप्त संख्या में नहीं मिलते हैं, तो उम्मीदवारों की डिग्री (B.E./B.Tech/M.Sc.) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी ।
DPCC Trainee Recruitment 2026: मंथली स्टाइपेंड
डीपीसीसी में टेक्निकल और साइंटिफिक ट्रेनी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनके कार्यकाल के दौरान हर महीने मिलने वाला स्टाइपेंड निम्नलिखित प्रकार से तय किया गया है-
- प्रथम वर्ष - 25,000 रुपये प्रति माह
- द्वितीय वर्ष - 26,500 रुपये प्रति माह
- तृतीय वर्ष - 28,000 रुपये प्रति माह
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार