Delhi School News: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान के लिए गठित की 246 टीमें
Press Trust of India | December 24, 2024 | 10:28 PM IST | 1 min read
विभाग ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान पहचाने गए बच्चों को 31 जनवरी तक विद्यालयों में दाखिला दिया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूल न जाने वाले बच्चों (OOSC) की पहचान करने तथा स्कूलों में उनका नामांकन कराने के लिए 246 टीम गठित की हैं। ये टीमें शीतकालीन अवकाश के दौरान अपने अभियान को शुरू करेंगी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली संस्था समग्र शिक्षा ने 18 दिसंबर को जारी एक परिपत्र में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक व्यापक सर्वेक्षण की घोषणा की थी।
सर्वेक्षण निकटवर्ती विद्यालयों में नामांकन के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) और दिव्यांगों सहित ओओएससी की पहचान करने पर केंद्रित होगा। परिपत्र के मुताबिक सर्वेक्षण जिला शहरी संसाधन केंद्र समन्वयकों (डीयूआरसीसी), जिला समन्वयकों और समावेशी शिक्षा शाखा (आईईबी) के नेतृत्व में समग्र शिक्षा-दिल्ली टीम द्वारा जिलेवार आयोजित किए जाएंगे।
दिशा-निर्देशों में निर्दिष्ट किया गया है कि सर्वेक्षण टीम में एक अतिरिक्त सदस्य, जैसे कि एक संसाधन व्यक्ति (सीडब्लूएसएन) या एक अतिथि विशेष शिक्षा शिक्षक शामिल होगा। इसके मुताबिक सर्वेक्षण में छह साल से कम और छह से 19 साल के आयु वर्ग के बच्चों को शामिल किया जाएगा। यह प्रतिदिन पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 1 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
सर्वेक्षण टीम निवासियों का विश्वास जीतने और सटीक जानकारी एकत्र करने के लिए आधिकारिक सर्वेक्षण किट और पहचान योग्य लोगो वाले आईडी कार्ड पहनेगी। सर्वेक्षण दलों को डीयूआरसीसी को दैनिक रिकॉर्ड प्रस्तुत करना होगा, जिसे शाम 5 बजे तक समग्र शिक्षा मुख्यालय में ओओएससी सेल को भेज दिया जाएगा।
समन्वय दल द्वारा हस्ताक्षरित और डीयूआरसीसी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित एक पूरी रिपोर्ट 15 जनवरी तक समग्र शिक्षा मुख्यालय को प्रस्तुत की जानी चाहिए। विभाग ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान पहचाने गए बच्चों, जिनमें सीडब्लूएसएन भी शामिल है, को 31 जनवरी तक विद्यालयों में दाखिला दे दिया जाएगा। उनके नामांकन पर अंतिम रिपोर्ट 7 फरवरी तक प्रस्तुत की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार