CM SHRI School Admission: दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए 50,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
Santosh Kumar | August 20, 2025 | 07:26 AM IST | 2 mins read
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 6 के लिए 14,928 आवेदन, कक्षा 7 के लिए 15,114 और कक्षा 8 के लिए 20,762 आवेदन प्राप्त हुए।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार को सीएम श्री स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया की शुरुआत के कुछ दिनों के भीतर ही 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 15 अगस्त को शुरू हुई। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 6 के लिए 14,928 आवेदन, कक्षा 7 के लिए 15,114 और कक्षा 8 के लिए 20,762 आवेदन प्राप्त हुए।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस पहल को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को आधुनिक बुनियादी ढांचे और नवीन शिक्षण विधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक मजबूत समर्थन बताया।
सरकार ने सीएम श्री स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित संस्थानों के रूप में पेश किया है, जिनका उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक विकास और समग्र विकास को बढ़ावा देना है।
CM Shri School Admission: स्कूलों का उद्घाटन सितंबर में संभव
सीएम श्री स्कूलों को आरटीई अधिनियम 2009 की धारा 2 के तहत 'विशेष श्रेणी' संस्थान माना जाता है। उनका उद्देश्य एनईपी 2020 के अनुसार आधुनिक सुविधाओं और नई शिक्षण विधियों के साथ मॉडल पब्लिक स्कूल बनाना है।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन सितंबर में किए जाने की संभावना है। इस साल की शुरुआत में घोषित इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है।
सीएम श्री स्कूल पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर
यह केंद्र सरकार की पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर बनाए गए है। प्रत्येक स्कूल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से सक्षम पुस्तकालय, ‘ऑगमेंटेड रियलिटी’ और ‘वर्चुअल रियलिटी’ उपकरणों से लैस स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्टबोर्ड शामिल हैं।
इसके अलावा, बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली और 'रोबोटिक्स' प्रयोगशालाएं भी होंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस साल की शुरुआत में अपने बजट भाषण में सीएम श्री स्कूलों के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]CGBSE Supplementary Result 2025: सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
सीजी बोर्ड परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर उपलब्ध हैं। जुलाई 2025 में आयोजित पूरक परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने सीजी बोर्ड 2025 स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’