Trusted Source Image

DDU Result 2026: डीडीयू यूजी, पीजी सेमेस्टर ddugu.ac.in पर रिजल्ट जारी, बीएससी परीक्षा कार्यक्रम घोषित

Saurabh Pandey | March 24, 2026 | 06:33 PM IST | 2 mins read

विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की ABC ID समर्थ पोर्टल से लिंक होगी वे छात्र ही परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

विश्विद्यालय की तरफ से कहा गया है कि सम्बन्धित सेमेस्टर के बैक प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षार्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)
विश्विद्यालय की तरफ से कहा गया है कि सम्बन्धित सेमेस्टर के बैक प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षार्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे- एमएससी गणित, एमएससी केमिकल, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीजेएमसी, सर्टिफिकेट कोर्स इन जीएसटी, एलएलबी, बीएएलएलबी एवं बीएससी सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने एमएससी गृह विज्ञान इन फूड एंड न्यूट्रिशन तृतीय सेमेस्टर एवं एमए शारीरिक शिक्षा के तृतीय सेमेस्टर सत्र 2025-26 का रिजल्ट घोषित किया है। परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in पर अपलोड़ है।

विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की ABC ID समर्थ पोर्टल से लिंक होगी वे छात्र ही परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

बीएससी सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

कक्षा / सेमेस्टर
परीक्षा की तिथियां
बीएससी द्वितीय सेमेस्टर
30 मार्च, 1 और 2 अप्रैल
बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर
25, 27 और 28 मार्च
बीएससी छठा सेमेस्टर
25, 27 और 28 मार्च

भूगोल विषय की स्नातक प्रैक्टिल शेड्यूल जारी

डीडीयू की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि भूगोल विभाग के समस्त सम्बन्धित छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि भूगोल विषय में स्नातक प्रायोगिक परीक्षाएं निम्नलिखित तिथियों के अनुसार विभाग में संपन्न कराई जाएंगी। निर्धारित तिथि और समय पर सभी छात्र-छात्राएं समय से विभाग में उपस्थित हों।

प्रैक्टिल विवरण
परीक्षा तिथि
समय
बीए VI सेमेस्टर (सभी छात्र-छात्राएं)
1 अप्रैल 2026
सुबह 10 बजे से
बीए IV सेमेस्टर (बैच-ए एवं बैच-बी दोनों)
2 अप्रैल 2026
सुबह 10 बजे से
बीए II सेमेस्टर (बैच-ए)
4 अप्रैल 2026
सुबह 9 बजे से
बीए II सेमेस्टर (बैच-बी)
4 अप्रैल 2026
दोपहर 1 बजे से

Also read UP Police SI Answer Key 2026: यूपी पुलिस एसआई आंसर की uppbpb.gov.in पर जारी, 26 मार्च तक चैलैंज का मौका

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित रेगुलर एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) के सम सेमेस्टर (द्वितीय सेमेस्टर जो कि समर्थ पोर्टल के द्वारा होने वाले पंजीकरण को छोड़कर) के पात्र छात्र/छात्राओं के पंजीकरण /परीक्षाफार्म शुल्क (विलम्ब शुल्क 500 रूपये सहित) जमा करने के लिए पोर्टल 25 मार्च 2026 तक खोला जा रहा है। पंजीकरण और परीक्षाफार्म शुल्क जमा करने के लिए यह अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद कोई अवसर प्रदान नही किया जाएगा होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications