CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन का अंतिम मौका आज, cuet.nta.nic.in पर रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | February 26, 2026 | 07:41 AM IST | 1 min read

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कुल 37 विषयों के लिए कराई जाएगी।

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए पंजीकरण 3 जनवरी से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 26 फरवरी रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।

परीक्षा एजेंसी ने नोटिस में बताया कि, “पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दी गई सभी जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए, क्योंकि यह एक बढ़ी हुई समय-सीमा है। इसलिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।” सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन विंडो 23 फरवरी से पुनः खोल दी गई है।

CUET UG 2026 Registration Fees: पंजीकरण फीस

कैटेगरी सीयूईटी यूजी 2026
3 विषयों तक के लिए प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए
जनरल 1000 रुपये 400 रुपये
ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस 900 रुपये 375 रुपये
एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर 800 रुपये 350 रुपये
भारत के बाहर के केंद्र के लिए 4500 रुपये 1800 रुपये

Also read ICSI CS Executive Result 2025: सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट icsi.edu पर घोषित, टॉपर्स लिस्ट, मार्कशीट जारी

पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने या 2026 में परीक्षा दे रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स की कोई उम्र सीमा नहीं है। आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी, 2026 को शुरू की गई थी।

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कुल 37 विषयों के लिए कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर जाएं।

CUET UG 2026 Re-opening Registration: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]