CUET Exam 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा दिल्ली और अन्य केंद्रों में आज; एग्जाम शेड्यूल, ड्रेस कोड जानें

Abhay Pratap Singh | May 29, 2024 | 08:53 AM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा केंद्रों पर कैंडिडेट को अपना एडमिट कार्ड, सरकारी आईडी प्रूफ और स्व-घोषणा पत्र ले जाना होगा।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी 29 मई परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा दिल्ली और अन्य केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 परीक्षा का आयोजन आज यानी 29 मई को दोबारा किया जाएगा। 15 मई को स्थगित और अन्य कारणों के चलते जो छात्र सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए, उन्हें 29 मई की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

सीयूईटी यूजी 29 मई की परीक्षा एनटीए की ओर से पांच परीक्षा शहरों में चार विषयों रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, कानपुर, गोवा और सीवान में सामान्य परीक्षा होगी। वहीं, इंदौर में छात्र रसायन विज्ञान की परीक्षा देंगे। जबकि, सिलचर में बंगाली और पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

गोवा, कानपुर, इंदौर, सीवान जैसे अन्य केंद्रों में CUET UG 2024 परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, आज ही भारत की पारंपरिक प्रथाओं के ज्ञान का पेपर भी आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी एग्जाम 29 मई से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

Also read CUET UG 2024 Admit Card: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 29 मई की परीक्षा के लिए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

एनटीए दिल्ली केंद्रों पर रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और जनरल टेस्ट के लिए ऑफलाइन मोड में सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। छात्रों को CUET 2024 परीक्षा केंद्रों पर अपना एडमिट कार्ड, सरकारी आईडी प्रूफ और स्व-घोषणा पत्र लेकर जाना होगा। सीयूईटी रिजल्ट 2024 एनटीए सभी विषयों के लिए 30 जून को जारी करेगा।

Delhi University: सीयूईटी परीक्षा गाइडलाइन

सीयूईटी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना चाहिए:

  • छात्रों को परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।
  • बेंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • छात्रों को परीक्षा के दौरान अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए अपनी फोटो लानी होगी।
  • कैंडिडेट को परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड का पालन किया जाना चाहिए।
  • छात्रों को बेल्ट, आभूषण, जूते और ऊँची एड़ी के जूते पहनने की अनुमति नहीं है।

CUET UG 2024 Re-exam 2024: सीयूईटी दिल्ली केंद्रों के लिए परीक्षा समय

एनटीए 29 मई को पेन और पेपर मोड में सीयूईटी 2024 परीक्षा आयोजित करेगा:

शिफ्ट परीक्षा शुरू होने का समय परीक्षा समाप्त होने का समय परीक्षा अवधि टेस्ट पेपर

शिफ्ट 1ए

सुबह 10 बजे

सुबह 11 बजे

60

रसायन विज्ञान

सुबह 11 बजे

दोपहर 12:15 बजे

75

शिफ्ट ब्रेक

शिफ्ट 1बी

दोपहर 12:15 बजे

दोपहर 1 बजे

45

जीवविज्ञान

दोपहर 1 बजे

दोपहर 3 बजे

120

शिफ्ट ब्रेक

शिफ्ट 2ए

दोपहर 3 बजे

दोपहर 3:45 बजे

45

अंग्रेजी

दोपहर 3:45 बजे

शाम 5 बजे

75

शिफ्ट ब्रेक

शिफ्ट 2बी

शाम 5 बजे

शाम 6 बजे

60

जनरल टेस्ट

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]