CUET UG Answer Key 2026 Objection: सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो आज होगी बंद, प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 10:31 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा की प्रोविनजल उत्तर कुंजी पर चुनौतियां दर्ज कराने की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 11 जून को रात 10:00 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना होगा। समय-सीमा व बिना शुल्क के प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स के साथ प्रश्न-पत्र 9 जून को जारी किया था और आपत्ति लिंक भी इसी दिन सक्रिय की गई थी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीयूईटी यूजी 2026 फाइनल आंसर की और सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।
Also read UPGET Admit Card 2026: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 13 जून को होगा जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें
सीयूईटी यूजी का आयोजन 11 से 31 मई तक और 6-7 जून, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया गया था। सीयूईटी यूजी के लिए कुल 15,68,867 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। कैंडिडेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी की और मार्किंग स्कीम की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
सीयूईटी स्कोर का उपयोग देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों (राज्य/ डीम्ड/ निजी) में स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET 2026 Objection Window: आपत्ति उठाने की प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- सीयूईटी यूजी 2026 आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आपत्ति दर्ज करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]JIPMAT Answer Key 2026: जिपमैट प्रोविजनल आंसर-की exams.nta.nic.in/jipmat पर जारी, कल तक कर सकेंगे चैलेंज
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर लॉग इन करके अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल