CUET UG Admit Card Date 2025: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा cuet.nta.nic.in पर; परीक्षा 13 मई से शुरू
Abhay Pratap Singh | May 9, 2025 | 02:15 PM IST | 2 mins read
इससे पहले, एनटीए ने 7 मई को सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है, जिसमें अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 9 मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2025 जांच सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7 मई को सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है, जिसमें अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई से 1 जून तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम प्रत्येक परीक्षा तिथि दिन तीन पालियों में भारत में 354 और भारत के बाहर 26 शहरों में कराई जाएगी। सीयूईटी एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीयूईटी यूजी हाल टिकट में आवेदन संख्या, कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, कैटेगरी, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा का विषय और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य जानकारी की जांच कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “संबंधित उम्मीदवारों के सीयूईटी (यूजी) - 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र उपलब्ध होने पर ऑनलाइन डाउनलोड कर लें।”
CUET UG Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें?
सीयूईटी यूजी हाल टिकट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- “CUET एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल