CUET UG Registration 2026: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका कल, करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया गया है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए पंजीकरण विंडो कल बंद कर दी जाएगी। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 4 फरवरी (रात 11:50 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 के लिए शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 7 फरवरी है। एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 9 फरवरी को खोली जाएगी और 11 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। इस दौरान कैंडिडेट को अपने सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन में आवश्यक सुधार करने का मौका दिया जाएगा।
तीन विषयों के लिए सीयूईटी यूजी आवेदन शुल्क सामान्य कैटेगरी के लिए 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 900 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर के लिए 800 रुपये है।
सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई के बीच विभिन्न पालियों में किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भारत में बनाए गए केंद्रों और 15 विदेशी शहरों में कराई जाएगी। सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक 3 जनवरी से सक्रिय है।
सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो के माध्यम से आवेदकों को मोबाइल नंबर, मेल आईडी, पता (स्थायी और वर्तमान पता) और मोबाइल नंबर जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीयूईटी स्कोर का उपयोग देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ संबद्ध विश्वविद्यालयों (राज्य/ डीम्ड/ निजी) में यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों के लिए सीयूईटी आयोजित करने का कार्य राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को सौंपा गया है। अधिका जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइटों https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET UG Registration 2026 Last Date: आवेदन कैसे करें?
सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं:
- एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा