CUET UG 2026 Exam: एनटीए ने फोटो मेल न खाने के संबंध में जारी की एडवाइजरी, पंजीकरण विंडो 10 अप्रैल तक रीओपन
Santosh Kumar | April 7, 2026 | 06:55 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपनी फोटो अपडेट कर सकते हैं या सही फोटो अपलोड कर सकते हैं।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कुछ उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के समय अपलोड की गई फोटो या तो गलत है, या फिर वह उनके आईडी (जैसे आधार) से मेल नहीं खाती। ऐसे उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे अपने विवरण और फोटो को वेरिफ़ाई करके उनमें सुधार करें। एनटीए ने इसके लिए सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से ओपन की है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 पंजीकरण विंडो 7 से 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपनी फोटो अपडेट कर सकते हैं या सही फोटो अपलोड कर सकते हैं।
एनटीए 11-31 मई तक सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित करेगी। आवेदन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद, यह देखा गया कि कुछ उम्मीदवारों ने आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान प्रमाण दस्तावेजों का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन किया।
CUET UG 2026 Exam: एनटीए ने पहचान सत्यापन के लिए कहा
कुछ मामलों में, आवेदन के दौरान ली गई लाइव तस्वीरें यूआईडीएआई के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती। इसलिए, एनटीए ने ऐसे उम्मीदवारों को हस्ताक्षरित और सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करके अपनी पहचान सत्यापित करने को कहा है।
इस प्रमाण पत्र के साथ हाल की फोटो होनी चाहिए, जिसे प्रिंसिपल/हेडमास्टर से सत्यापित कराना होगा। उनकी अनुपस्थिति में, तहसीलदार, एसडीएम, डीएम या अन्य प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन कराया जा सकता है।
Also read NTA Exams: एनटीए ने इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट किए लॉन्च, अब छात्रों तक पहुंचेगी हर जरूरी जानकारी
CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी 2026 हेल्पडेस्क
ऐसे सभी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, वे अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे गए लिंक के माध्यम से, विधिवत हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र को पीडीएफ फॉर्मेट में (जैसा कि परिशिष्ट-1 में दिया गया है) अपलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए इसकी एक प्रिंटेड कॉपी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार