Trusted Source Image

CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन डेट 24 मार्च तक के लिए बढ़ी, cuet.nta.nic.in पर करें अप्लाई

Santosh Kumar | March 22, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read

एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित करेगी। यह परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में होगी।

Back

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी परीक्षा एनटीए द्वारा 8 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीयूईटी यूजी परीक्षा एनटीए द्वारा 8 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 24 मार्च तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च, 2025 थी।

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में 3 विषयों के लिए आवेदन करने पर सामान्य उम्मीदवारों को 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 900 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं, एक विषय के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 400 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 375 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन विंडो 24 मार्च रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी।

CUET UG 2025 Registration: एप्लिकेशन करेक्शन 26 मार्च से

एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित करेगी। यह परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इसके जरिए केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में एडमिशन का मौका मिलेगा।

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है, उनके लिए सुधार विंडो 26 से 28 मार्च तक खोली जाएगी। आवेदन करने से पहले एनटीए का सीयूईटी ब्रोशर अवश्य देखें। अधिक जानकारी के लिए सीयूईटी यूजी 2025 अधिसूचना देखें।

Also readCUET PG Admit Card 2025: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 25 मार्च तक की परीक्षा तिथि के लिए exam.nta.ac.in पर जारी

CUET UG Registration 2025: एप्लिकेशन करेक्शन 26 मार्च से

आवेदन के भुगतान की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2025 है। एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी अधिसूचना में परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड रिलीज और अनंतिम उत्तर कुंजी के बारे में विवरण अपडेट करेगा।

परीक्षा 13 भाषाओं, 23 विषयों और 1 सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए होगी। लगभग 47 केंद्रीय, 41 राज्य, 30 डीम्ड, 154 निजी और 10 अन्य विश्वविद्यालय हैं जो सीयूईटी परीक्षा के स्कोर को स्वीकार करते हैं।

परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी। 12वीं पास कर चुके या 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications