CUET UG Final Answer Key 2025: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, एनटीए ने 27 प्रश्न हटाए

Abhay Pratap Singh | July 2, 2025 | 07:10 AM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर सीयूईटी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी की गई है।

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 जल्द जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीयूईटी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर एनटीए ने सीयूईटी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी किया है। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2025 फाइनल आंसर की से 27 सवाल हटा दिए हैं। सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा।

उम्मीदवार सभी विषयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। सीयूईटी यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

Also read IGNOU BAFJDM: इग्नू ने बीए इन जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया प्रोग्राम शुरू किया, शुल्क, कोर्स अवधि जानें

इस साल एनटीए ने सीयूईटी यूजी में विषयों की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी है। नए बदलावों के अनुसार, परीक्षा में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए CUET प्रत्येक पेपर के लिए 60 मिनट का समय दिया गया। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें एक सामान्य योग्यता परीक्षा भी शामिल थी।

CUET Final Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘फाइनल आंसर की सीयूईटी यूजी 2025’ पर क्लिक करें।
  • सीयूईटी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ एक नए पेज पर प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार जांचें, डाउनलोड करें और अपने संभावित अंकों की गणना करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]