Abhay Pratap Singh | May 6, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी करने में हुई देरी के कारण CUET UG परीक्षा तिथि पांच दिनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 8 मई को आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) परीक्षा 8 मई की जगह 13 मई से आयोजित करेगी।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी करने में हुई देरी के कारण CUET UG परीक्षा तिथि पांच दिनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है। अब, सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा जून के पहले सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। इससे पहले, सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून तक आयोजित होनी थी।
CUET 2025 परीक्षा परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले और सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 3-4 दिन पहले जारी किया जाता है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक सीयूईटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी नहीं की है।
इस वर्ष, सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 के लिए रिकॉर्ड 13.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगा। केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित की जाती है।
सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई, 2025 से शुरू होने की जानकारी निर्धारित परीक्षा तिथि से ठीक दो दिन पहले आई है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक परीक्षा स्थगन के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है। बता दें, सीयूईटी यूजी परीक्षा नीट यूजी के बाद भारत में दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई।
सीयूईटी यूजी न्यू एग्जाम पैटर्न के अनुसार, सीयूईटी यूजी परीक्षा इस बार 37 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय के पेपर की अवधि 60 मिनट तय की गई है। सीयूईटी यूजी पेपर में कुल 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।